फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हस्त-शिल्पकारों के 54 स्वयं सहायता समूहों में टूल्स किट बांटी

Sun, 10 Mar 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। 18 करोड़ की लागत से विश्व बैंक सहायतित प्रो- पुअर पर्यटन विकास परियोजनाओं के तहत शनिवार को 54 स्वयं सहायता समूहों के 180 हस्त शिल्पकारों को टूल्स किट और नौ नवनिर्मित दुकानें दी गईं। हस्त-शिल्पकारों में टूल्स किट और दुकानों के आवंटन को लेकर खुशी का माहौल था।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार हस्त-शिल्पकारों को कुशल बनाने के लिए योजनाएं लाकर लाभान्वित कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार उनके उत्थान के लिए प्रशिक्षण और सहयोग कर रोजगार उपलब्ध कराने का काम कर रही है। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हस्त-शिल्पकारों को बेहतर माहौल देकर उनको बढ़ावा दे रही है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आमदनी से हस्त-शिल्पकारों के जीवन स्तर में वृद्धि होगी। यह योजना काफी कल्याणकारी है। इसका शिल्पकारों को लाभ मिलेगा। इसके अलावा टूल्स किट वितरण कार्यक्रम को जीडीए के वीसी आनंद वर्द्धन ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर जीडीए के अधिशासी अभियंता किशन सिंह, एई राजबहादुर, टीएसयू एल बी दूबे, पर्यटन सूचना अधिकारी डा.प्राण रंजन, मैनेजर बेसिक्स उत्पल सिंह, बेसिक्स के टीम लीडर रमेश रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



00

इन्हें दी गई किट
विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजनाओं के तहत फूड प्लाजा में छह और राही पर्यटक आवास गृह में तीन दुकानें हस्त-शिल्पकारों को आवंटित की गई। इसके अलावा टूल्स किट दी गई। उनमें 10 समूहों में केला रेशा मशीन, चार समूहों में दोना पत्तल मशीन, 106 केला चिप्स मशीन, चार समूहों में मिट्टी पिराई मशीन, 83 में चाक, इन्वर्टर, बैट्री, सोलर पैनल, बांस के उत्पादों को बनाने के लिए 33 सेट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें