फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक अप्रैल से बढ़ेगा टोल, हाईवे पर महंगी होगी यात्रा

Sat, 30 Mar 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। हाईवे पर वाहन के साथ फर्राटा भरने के लिए एक अप्रैल से लोगों को और जेब ढीली करनी पड़ेगी। टोल टैक्स में प्रति वाहन पांच से दस रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।
विज्ञापन




फोरलेन हाइवे पर कुशीनगर की सीमा में सलेमगढ़ और मुजहना हेतिम टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली की जाती है। एक अप्रैल से इन टोल प्लाजा पर वाहनों से वसूली होने वाली दरों में बढ़ोतरी की घोषणा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने की है। नई दरों में प्रति वाहन पांच से दस रुपये की बढ़ोतरी की गई है। टोल टैक्स में बढ़ोतरी पर हाटा नगर के राकेश ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को हर दिन कसया की ओर आना जाना पड़ता है। टोल टैक्स बढ़ने से अब यात्रा का खर्चा बढ़ेगा। हर वर्ष टोल टैक्स बढ़ाना ठीक नहीं है। सुकरौली के मुकेश शाही ने बताया कि तेल का दाम पहले ही काफी बढ़ा हुआ है। अब टोल टैक्स बढ़ाने से वाहन स्वामियों को दिक्कत होगी। टोल टैक्स की दर कम होनी चाहिए, लेकिन हर वर्ष टोल टैक्स बढ़ा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


0
नई दर तालिका
वाहन का नाम- पुरानी दर नई दर



कार, जीप व अन्य छोटे वाहन 60 रुपये 65 रुपये



दो एक्सल वाले बस व ट्रक 210 रुपये 215 रुपये



तीन एक्सल वाले वाहन 225 रुपये 230 रुपये

चार से छह एक्सल वाले वाहन 325 रुपये 335 रुपये



सात से अधिक एक्सल वाले वाहन 395 रुपये 405 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें