कारीतीन पीएन मल्ल इंटर कॉलेज परिसर में स्काउड गाइड शिविर में ध्वजारोहण करते अतिथि।
कप्तानगंज। क्षेत्र के पीएन मल्ल कन्या इंटर कॉलेज कारीतीन में बुधवार को स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्काउट-गाइड को टेंट बनाने और गांठ बांधने का तरीका बताया गया। जिला प्रशिक्षक जेपी रावत एवं जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। स्काउट गाइड के दूसरे दिन छात्रों को टेंट बनाना, गांठ बांधने का गुण सिखाया गया। इसमें सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षा के साथ स्काउट गाइड का भी प्रशिक्षण सभी छात्रों को लेना चाहिए। इसकी महत्ता के बारे में भी बताया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अजय बहादुर मल्ल, प्रधानाचार्य लाल बहादुर मल्ल सहित अन्य लोग मौजूद थे।