फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुसहर समुदाय के लोगों को टीबी के बारे में बताया

Wed, 28 Feb 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी यूनिट कसया के पर्यवेक्षकों ने मुसहर बस्ती धुरिया भाठ में बैठक कर महिलाओं एवं पुरुषों को जागरूक किया। वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र ने कहा कि दो हफ्ते से ज्यादा की खांसी टीबी हो सकती है। जिनको भी दो हफ्ते से ज्यादा की खांसी, बलगम आए वे तत्काल जांच कराएं। उन्होंने कहा कि जांच एवं उपचार की व्यवस्था निशुल्क है। दवा के साथ ही रोगी के बैंक खाते में निक्षय पोषण योजना के तहत प्रतिमाह पांच सौ रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शाहिद अंसारी ने कहा कि जिनके परिवार में कोई टीबी का रोगी है तो उनके पूरे परिवार के लोगों को जांच अवश्य करा लेनी चाहिए। रोगी को उपचार पूर्ण कर डॉ की सलाह पर ही दवा बंद करनी चाहिए। कोर्स के बीच में दवा छोड़ना रोगी के लिए घातक हो सकता है। उक्त गांव के आठ लक्षणयुक्त व्यक्तियों के बलगम एकत्रित कर जांच हेतु सीएचसी पर लाया गया। इस दौरान अशोक गुप्ता, अवधेश सिंह, धनश्याम प्रसाद, शांति देवी, पिंकी, प्रवीण, चैती देवी, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें