फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों का महत्व बताया

Mon, 18 Mar 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के महाबीर नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीशिव पुराण महाकथा के तीसरे दिन रविवार को कथावाचक श्रीदास ने भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों के महत्व की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

कथावाचक ने रुद्राभिषेक के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कि भगवान शिव सृष्टि के संतुलन को बनाए रखने का कार्य करते हैं। लेकिन, अपने भक्तों के लिए उनके हृदय में हमेशा वत्सल प्रेम रहता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से एक बार रुद्राभिषेक जरूर करना चाहिए। इसके पूर्व आयोजन समिति के मुख्य यजमान बिहारीलाल, तारकेश्वर वर्मा, रामेश्वर ब्याहुत, शंकर शर्मा, कृष्णा ब्याहुत, हिमांशु वर्मा आदि ने महाशिव पुराण ग्रंथ की पूजा अर्चना कर उनकी आरती उतारी। इस दौरान महाबीर नगर के सभासद सुबाष यादव, बीरबल शर्मा, ऋषिकेश वर्मा, बबलू श्रीवास्तव, अनुज सोनी, हरेंद्र यादव, जयप्रकाश वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, उमेश यादव, शिविर वर्मा, पवन पटेल, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें