पडरौना। रामधाम विशुनपुरा में मेंटिनेंस संबंधी काम होने के कारण रविवार को छह घंटे तक तीन बिजली घरों की बिजली सप्लाई ठप रहेगी। उक्त जानकारी विद्युत वितरण केंद्र पडरौना के एक्सईएन संजय सागर ने दी। उन्होंने बताया कि 132 केवी रामधाम विशुनपुरा में मेंटिनेंस संबंध काम होने के कारण रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक तीन बिजली घरों जरार, मनिकौरा व विशुनपुरा की बिजली सप्लाई ठप रहेगी।