गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही में रविवार को शहीद चंद्रभान चौरसिया की चौथी पुण्यतिथि मनाई जाएगी। यह जानकारी शहीद के पिता राजबलभ चौरसिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर मशाल दौड़ व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया होगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से तुर्कपट्टी सूर्यमंदिर से समाधिस्थल तक 51 धावक 11 किलोमीटर की सूर्य से शहीद तक मशाल दौड़ आयोजित की जाएगी। संवाद