तमकुहीरोड। विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिले के विद्युत संविदा कर्मचारी विभागीय उत्पीड़न, स्थानांतरण व छंटनी के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय कसया में प्रदेश व्यापी सत्याग्रह करेंगे।
इसकी जानकारी विद्युत संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय ने दी है। उन्होंने बताया कि विभाग असिस्टेंट बिलिंग व राजस्व वसूली आदि कार्यों में निर्धारित लक्ष्यों को पूरा न होने की आड़ में दोषी ठहरा कर संविदा कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न, स्थानांतरण व छंटनी की कार्रवाई कर रहा है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। संवाद