फाजिलनगर। भाजपा देश को श्रेष्ठ और विकसित राष्ट्र बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। यह तभी संभव होगा जब पुनः केंद्र में मोदी की सरकार बने इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं मनोयोग से कार्य करना होगा। कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में देवरिया सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा जिन मुद्दों को लेकर पिछले चुनावों में जनता के पास गई थी वे सभी पूरे हो गए हैं। सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीबों को मुफ्त राशन के साथ किसानों के उन्नति के लिए भी कार्य किया है। भाजपा की सोच श्रेष्ठ भारत के निर्माण की है। केंद्र में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के सभी कार्यकर्ता सभी बूथों के प्रत्येक घर तक संपर्क करते हुए सरकार की दस वर्षों की उपलब्धियों को बताएं। बैठक को क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा, पूर्व विधायक गंगासिंह कुशवाहा, भाजपा के देवरिया लोकसभा प्रभारी जेपी शाही, सह प्रभारी दिवाकर मणि त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी लल्लन मिश्रा, राधेश्याम पाण्डेय, पशुपतिनाथ जायसवाल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने की व संचालन रामबृक्ष गिरी ने किया। इस दौरान सत्यम शुक्ला, पंकज पांडेय, मुकुल तिवारी, श्रीनिवास राय, महेंद्र शर्मा, शेषनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।