पडरौना शहर के रामकोला रोड पर पेंशन तिरंगा यात्रा निकालते शिक्षक,कर्मचारी व अन्य।संवाद
पडरौना। गोस्वामी तुलसी इंटर कॉलेज परिसर से अंबेडकर पार्क तक शुक्रवार को अटेवा-पेशन बचाओ मंच नेे पेंशन तिरंगा यात्रा निकाली। शिक्षकों व कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की बहाली व निजीकरण, टेट अनिवार्यता की समाप्ति के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि एक जनवरी 2004 को केंद्र सरकार और एक अप्रैल 2005 को उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षक और कर्मचारियों के साथ अर्धसैनिक बलों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद कर दिया। संवाद