कसया। बुधवार को कसया के गोरखपुर रोड स्थित सांसद आवास से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह यात्रा शिवमंदिर पोखरे पर पहुंची। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र को सम्मानित किया गया। तिरंगा यात्रा क्षेत्र के दर्जन भर गांवों से होते हुए बहोरापुर में जाकर समाप्त हुई। शिवमंदिर पोखरे पर आयोजित कार्यक्रम में आजीवन सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व. रामधारी शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके बाद सांसद राजेश पांडेय ने उनके पुत्र सुभाष सिंह को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामधारी शास्त्री की तरफ से आजादी की लड़ाई में दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले ऐसे सेनानियों के परिवारीजनों का सम्मान करना हम सबका दायित्व है। इस तिरंगा यात्रा का मकसद आजादी की लड़ाई से लेकर अबतक देश के लिए जान गंवाने वाले सभी वीर सपूतों के परिवारीजनों को सम्मानित करना है। इस कार्यक्रम के बाद तिरंगा यात्रा मेन मार्केट से होकर कुशीनगर के रास्ते झुंगवा, विशम्भरपुर, मंगुरही, मिश्रौली, नरकटिया, अहिरौली बाजार, बाड़ीपुल होते हुए बहोरापुर में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक/तिरंगा यात्रा के विधानसभा प्रभारी रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी, अशोक मिश्र, सांसद प्रतिनिधि अवधेश प्रताप सिंह, संतोष सिंह, डॉ. टीएन राव, अमरचंद जायसवाल, जगदीश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य नीतिश यादव, त्रिलोकीनाथ तिवारी, सोमेश चतुर्वेदी, मौलाना सईद, मनमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। नगर में निकली तिरंगा यात्रा पडरौना। भाजपा की तिरंगा यात्रा बुधवार को पडरौना नगर में घूमी। जूनियर हाईस्कूल से इस रैली को जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली रैली ने लोगों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व सेना के शहीदों के विषय में जानकारी दी। भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य पीएन पाठक के नेतृत्व में निकली यात्रा को जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने झण्डा दिखा कर रवाना किया। तिलक चौक, बेलबा चुंगी, सुभाष चौक, साहबगंज होते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया। इस यात्रा में नगर अध्यक्ष प्रमोद साहा, यात्रा प्रभारी संजीव दीक्षित, मारकंडेय शाही, श्याम मुरली मनोहर मिश्रा, अंशुमान बंका, विजय दीक्षित, राजू जायसवाल, विनय जायसवाल, नितीश तिवारी, अमरजीत यादव, दीपू पांडेय, शशिकांत, शिव प्रताप मद्धेशिया, भास्कर पांडेय, गौरव तिवारी, लवकुश चौरसिया, धु्रव मद्धेशिया आदि मौजूद थे।