फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेन स्नेचिंग के आरोप में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Wed, 13 Dec 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साखोपार। कसया नगर के बसस्टैंड परिसर में बस से उतरने के दौरान एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने तीन महिला को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन



कसया थाने क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी अरविंद जायसवाल अपनी मां सुशीला देवी के साथ बस से आ रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे वे कसया स्टेशन पहुंचे। वहां बस से उतरने के दौरान तीन महिलाएं बस में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की करने लगीं। इसी दौरान एक महिला उनके गले से चेन और मंगल सूत्र खींच कर भागने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने चेन स्नेचिंग की बात स्वीकार की। ये तीनों महिलाएं गोरखपुर की बताई जा रही हैं। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें