फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज हत्या मामले में तीन वांछित गिरफ्तार

Wed, 21 Jan 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रौना। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दहेज हत्या सहित गंभीर धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विवेक जायसवाल, प्रमोद जायसवाल दोनों निवासी वार्ड संख्या 9, नगर पंचायत दुदही, थाना विशुनपुरा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक महिला अभियुक्त को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें