पड़रौना। थाना कप्तानगंज एवं थाना अहिरौली बाजार पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पंजीकृत मुकदमा एससी एसटी एक्ट के तहत वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटी रामबली और दीनानाथ यादव निवासी ग्राम सोढरा थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर हैं। इसी क्रम में अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने वांछित वारंटी गुड्डू निवासी भाटगांव थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।