रामकोला में चार बाइक,हंटर,जीप, टैक्टर के साथ तीन चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेजती पुलिस
रामकोला। पुलिस ने सोमवार को छह वाहनों के साथ तीन चोरों को धर्मसमधा देवी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इन चोरों की निशानदेही पर छह वाहनों को कई स्थानों से बरामद किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
पुलिस की मानें तो वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका गया। संदेह होने पर कड़ाई से पूछा गया तो चोरी की बाइक होने की बात स्वीकार की। इनकी निशानदेही पर चार बाइक, एक हंटर जीप, एक ट्रैक्टर बरामद हुआ। इसकी कुल कीमत बीस लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने चोरों की पहचान रामकोला थाना क्षेत्र के बिहुली सोमाली गांव के जोगवलिया टोला निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह, रामकोला नगर के चित्रगुप्त वार्ड नंबर पांच निवासी दीपक कुमार और तीसरा आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जनपद के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैसखवा निवासी पप्पू शाह के रुप में हुई।