फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध बालू से लदे तीन ट्रक सीज

Tue, 09 Dec 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने बिहार से आने वाली लाल बालू से लदी ओवर लोड ट्रकों पर कार्रवाई किया। बनरहा मोड़ से सोमवार को तीन ट्रक चालकों मुकुल यादव निवासी हरिहरपुर थाना तमकुहीराज, स्वामीनाथ निवासी मडुरही थाना विशुनपुरा और सेराज अंसारी निवासी सौहगौरा थाना चौक बाजार जिला महाराजगंज को हिरासत में लिया। चालकों के पास से वैध कागजात नहीं मिले। इस पर पुलिस ने ट्रकों को सीज कर दिया। सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि इसकी सूचना खनन विभाग व आरटीओ विभाग को दे दी गई है और अग्रिम कार्यवाही के लिए रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें