पटहेरवा/फाजिलनगर। पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस चोर के साथ बंटवार कर रहे चोरी के सामनों काे भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 अगस्त की रात कस्बा फाजिलनगर में खाद की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस चोर को गिरफ्तारी में जुटी थी। मंगलवार की दोपहर पुलिस को जोगिया परसौनी मार्ग स्थित अर्ध निर्मित कूड़ा घर के पास तीन संदिग्ध लोग दिखे, उन्हें रोकने पर भागने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोक जब जरिए तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 10750 रुपये बरामद हुए।