दुदही। प्राथमिक विद्यालय अमही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोमवार की सुबह 10 बजे का बताया जा रहा है। इस विद्यालय में दो शिक्षा मित्र और तीन अध्यापक तैनात है। सोमवार को तीनों अध्यापक नदारद थे। जबकि शिक्षण कार्य शिक्षा मित्रों के जिम्मे था। वॉयरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। प्राथमिक विद्यालय अमही में 91 बच्चों का नामांकन है। जहां पांच अध्यापक प्रधानाध्यापक बलबीर यादव, पंकज, प्रवीण एवं दो शिक्षा मित्र तैनात है। ग्राम प्रधान सुनील यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ललन भारती गांव वालों के साथ स्कूल पहुंच गए। 10 बजे के बाद अध्यापक स्कूल में पहुंचे। प्रधानाध्यापक ने जन प्रतिनिधियों को पहचानने से इनकार कर दिया। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात राय ने बताया कि जिन अध्यापकों का बच्चे नाम लेकर बता रहे हैं कि अभी तक स्कूल नहीं आए हैं। उनका वेतन बाधित कर दिया दिया गया है। आगे की जांच चल रही है।