फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाला से हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन भेजे गए जेल

Sun, 19 Nov 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाक खास गांव में बृहस्पतिवार की रात मारपीट के दौरान भाले से हुआ था हमला
विज्ञापन

- बच्चों के विवाद को लेकर बढ़ी थी घटना, पकड़ी गई एक महिला आरोपी बार-बार हो जा रही थी बेसुध



तमकुहीराज। बृहस्पतिवार की रात बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद भाला चलने से एक व्यक्ति की मौत और अन्य कई लोगों के घायल होने के मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। यह घटना तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास गांव के टोला नंबर-दो में घटी थी। उस घटना में घायल तीन लोगों का इलाज शनिवार को भी जिला अस्पताल में चलता रहा।
बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास गांव के टोला नंबर-दो में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। उसी दौरान भाला लगने के बाद मौके पर ही धर्मनाथ यादव (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। मारपीट के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई रामानंद यादव की तहरीर के आधार पर दो महिला सहित शिवजी यादव, बीरबल यादव, चंद्रिका यादव, छोटे यादव और अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन


तरयासुजान पुलिस ने घटना के दिन एक महिला आरोपी को हिरासत में ले लिया था। उसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश में एसएचओ तरयासुजान के नेतृत्व में लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे तरयासुजान पुलिस ने थाना क्षेत्र के चैनपट्टी बंधे से मुख्य आरोपी शिवजी यादव पुत्र बच्चा यादव और बीरबल यादव पुत्र शिवजी यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया। तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास गांव में दो बच्चों के बीच हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की भाला लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। शनिवार को मुख्य आरोपी शिव यादव, उसके पुत्र बीरबल यादव और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर दो भाला, चार लाठी भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आवेश में आने से घटना घटित हो गई। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि किसी की मौत हो जाएगी। शनिवार शाम को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रहीं है। उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



मृतक धर्मनाथ का हुआ अंतिम संस्कार

तमकुहीराज। बृहस्पतिवार को बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में घटनास्थल पर ही मौत के शिकार धर्मनाथ यादव पुत्र भोज यादव (35) का शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया। शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बाकखास गांव लाया गया था। प्रशासन के प्रयास के बावजूद परिजनों ने रात मे दाह संस्कार से इन्कार कर दिया था। शनिवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के छह वर्षीय पुत्र प्रिंस ने मुखाग्नि दी। इस घटना में घायल रामानंद यादव, अमरजीत और धूमा देवी का इलाज शनिवार को भी जिला अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें