फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद्य पदार्थों के तीन नमूने जांच में फेल

Wed, 06 Dec 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से मंगलवार को कसया के अलग-अलग स्थानों पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। 24 नमूनों की जांच में खाद्य पदार्थों के तीन नमूने फेल पाए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय प्रदीप कुमार राय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की गई है। इसमें खाद्य सुरक्षा से संबंधित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों में लेबलिंग, न्यूट्रीशन और फोर्टीफिकेशन संबंधित जानकारी खाद्य कारोबारियों और अन्य लोगों को बताई गई। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोला बाजार कसया में मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स के पांच नमूने जांच किए गए, जो सही मिले। इसी प्रकार मिठाई और नमकीन के सात नमूने लिए गए, जिसमें चार नमूने मानक के अनुरूप और तीन नमूने मानक के विपरीत मिले। इसके अलावा स्पाइस के छह, अनाज के दो और ऑयल घी वनस्पति के एक नमूने जांच में सही मिले हैं। इस दौरान फूड सेफ्टी ऑन व्हील पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, सुनील कुमार यादव, प्रीति चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें