फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सगी बहनें लापता, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सगी बहनें लापता, अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन

हाटा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन सगे बहनें लापता हो गई हैं। बुधवार को तीनों घर से खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकलीं थीं। उनके देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की। बृहस्पतिवार की शाम तक तीनों की जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अज्ञात के खिलाफ नाबालिग लड़कियों के अपहरण की सूचना दर्ज करके पुलिस छानबीन में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली तीन सगी बहनें ( उम्र 13 साल, 15 और 17 साल) बुधवार की दोपहर खेत की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकलीं। वे देर शाम तक घर नहीं लौंटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास गांव में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजन रिश्तेदारों के वहां भी गए। बृहस्पतिवार की दोपहर तक परिजन, तीनों की जानकारी जुटाते रहे। उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिल सकी। इसके बाद थाने पहुंचकर पिता ने बेटियों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ तीनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल रणजीत सिंह ने कहा कि किशोरियों के पिता के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों की खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें