फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में तीन व्यक्ति हिरासत में लिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में तीन व्यक्ति हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधी छपरा गांव में प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने के आरोप में पुलिस ने तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया। बुधवार की देर शाम सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
बोधीछपरा गांव में बुधवार की देर शाम एक व्यक्ति के दरवाजे पर बड़ी संख्या में मुसहर समुदाय और आसपास के लोग जुटे थे। यहां पर एक स्थानीय व दो महराजगंज के लोग गांव के लोगों को असाध्य रोगों से छुटकारा दिलाने, प्रेत बाधा और आर्थिक तंगी दूर करने समेत कई तरह के प्रलोभन देकर एक धर्म संबंधित पुस्तक व साहित्य पढ़कर प्रार्थना करा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कराने की सूचना किसी ने हनुमानगंज पुलिस को दे दी। मौके पर एसओ रामसहाय चौहान पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तो वहां प्रार्थना की जा रही थी। पुलिस ने तीनों धर्म प्रचारकों को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में हनुमानगंज एसओ राम सहाय चौहान ने बताया कि बोधीछपरा गांव से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें