पडरौना। विशुनपुरा थाने में तैनात दरोगा दीपक कुमार और सुनील कुमार को एसपी केशव कुमार ने शनिवार की देर रात को लाइनहाजिर कर दिया। दोनों दरोगा के पूर्व में विवेचना के अलावा इनकी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आई थी। इस आधार पर एसपी ने लाइनहाजिर किया है। सेवरही थाने के सिपाही मानवेंद्र को भी लाइनहाजिर कर दिया गया है।