तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बाकखास में रुपये लेनदेन को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को मारपीट हो गई। इसमें तीन रविंद यादव (50), दुलार (40) और रामनरेश (80) घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मारपीट कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मारपीट की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज ले गए, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।