फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल

Mon, 14 Jul 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एनएच स्थित लबनिया चौराहे के पास कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन

बाइक पर सवार दो महिलाएं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बगही निवासी बिट्टू कुमार (18) अपनी मां सरस्वती देवी (45) और रमावती देवी (40) को बाइक से तमकुहीराज से इलाज कराकर वापस घर जा रहा था। लबनिया चौराहा के पास सड़क किनारे झाड़ी से निकलकर एक कुत्ता अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे बाइक सवार दोनों महिला समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें