जोकवा बाजार/जौरा बाजार। व्यापार मंडल जोकवा बाजार इकाई का चुनाव नौ जनवरी होगा। इसके लिए शनिवार को व्यापारियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन और मंत्री पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध मिले। अब चार और पांच जनवरी को नामांकन पत्र वापसी के लिए तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद बचे उम्मीदवारों के आधार पर मतदान होगा।