दुदही। विशुनपुरा पुलिस ने शुक्रवार को धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को जेल भेज दिया। इसके पहले मुख्य सरगना एक महिला को पुलिस जेल भेज चुकी है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में गरीब तपके के लोगों को धर्मांतरण कराने वाला गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है। बतरौली घुरखड़वा टोला इमिलिया निवासी सरोज देवी छह जुलाई को अपने दरवाजे पर टेंट लगाकर महिलाओं और पुरुषों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थी। हिंदूवादी नेताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरोज देवी पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया। धर्मांतरण के इस खेल में शामिल फरार चल रहे आरोपी राधेश्याम उर्फ जटा खरवार, रामजी सोनकर निवासी ग्राम कठकुइयां थाना कुबेरस्थान, चन्द्रिका यादव उर्फ ढोढ़ा ग्राम रामपुर जमुनिया थाना बरवापट्टी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।