फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत
विज्ञापन

- जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई घटना
पडरौना। जिले में शनिवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक बुजुर्ग महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। कसया क्षेत्र में सड़क पार करते समय बुजुर्ग को वाहन ने ठोकर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बाइक की ठोकर से घायल मजदूर की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। हाटा कोतवाली के सुकरौली कस्बे के नेहरू इंटर कॉलेज सेमरी के सामने शनिवार सुबह फोरलेन हाईवे पार कर रहे व्यक्ति को एक वाहन ने रौंद दिया। अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन घटनाओं में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार विशंभरपुर परसौनी टोला निवासिनी रमन्ती देवी (60) पति जालंधर पकवाईनार डुमरी से राशन लेकर अपने टोले पर लौट रही थी। इसी बीच एनएच 28 पार करते समय गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रहे लग्जरी वाहन की ठोकर लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहां बाली गांव निवासी मजदूर भज्जन राजभर (54) पुत्र बन्हू रायपुर बाजार से साइकिल से शुक्रवार शाम लगभग आठ बजे रात में अपने घर आ रहे थे। इसी बीच चंदन बरवा के आगे साइकिल की चेन उतर गई थी, जिसे वह चढ़ाने लगे। तभी पीछे तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इससे वह घायल हो गए, आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया, जहां इलाज दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुकरौली प्रतिनिधि के अनुसार हाटा कोतवाली के सुकरौली के विशुनपुर ठूठी चौराहा निवासी राधेश्याम यादव (52) शनिवार सुबह तितला के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने गए हुए थे। उनका कुशल क्षेम पूछकर वह पैदल ही घर लौट रहे थे। अभी वह सुकरौली कस्बे के नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के सामने फोरलेन सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच कसया की तरफ से तेज गति से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। घटना में वह घायल होग गए। हादसा होते ही वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। घायल राधेश्याम को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
धवल जायसवाल, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें