पटहेरवा। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को चार बाइक व बोलेरो बरामद कर तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। सोमवार को पटहेरवा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान फोरलेन स्थित महुआवा कांटा के पास से तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार चोर के निशान देही पर चोरी की चार बाइक और एक बोलेरो भी बरामद किया है। इसमें बिहार के आरोपी गोलू पाल के खिलाफ थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज (बिहार) व अजीत गोंड के खिलाफ मद्य निषेद एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज था, जबकि दोनों पटहेरवा थाने में चोरी के मामले में वांछित थे। तीसरे आरोपी कुशीनगर जनपद निवासी महमूद आलम के खिलाफ वर्ष 2024 में पटहेरवा थाने में ही गोवध निवारण व पशु क्रूरता के मामले में केस दर्ज है।