रामकोला। थाना क्षेत्र के धर्मसमधा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों में टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी भेजा गया। वहां से गंभीर रूप से घायल एक को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजा गया। जबकि, दूसरे बाइक के सवार घायल को उसके परिजन गंभीर हालत में गोरखपुर लेकर चले गए। रामकोला थाना क्षेत्र के धुआंटीकर निवासी 20 वर्षीय आमिर पुत्र नबी रसूल धर्मसमधा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अपनी दुकान पर रामकोला की तरफ से बाइक से जा रहा था। आमिर अभी दुकान के समीप ही पहुंचा था कि उसी समय रामकोला की तरफ से बाइक से जा रहे विशुनपुरा निवासी 19 वर्षीय भोला पुत्र सुरेंद्र से टक्कर हो गई। ा
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद