फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर

Mon, 07 Oct 2024 05:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के चंदरपुर गोबरही गांव के सामने रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजवाया गया, जहां से एक घायल को गंभीर हालत में डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ही गांव देवरिया बाबू निवासी इस्माइल (50) अपनी बाइक से रामकोला-कप्तानगंज मार्ग से वापस घर जा रहे थे। जबकि कसया थाना क्षेत्र के बेलवा रामजस निवासी मन्नौवर (40) अफजोश (38) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। चंदरपुर गोबरही गांव के सामने दोनों की बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजवाया गया। वहां से मन्नौवर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें