फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइक की टक्कर में तीन घायल

Sat, 26 Apr 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित गांव लक्ष्मीनरायनपुर के पास शुक्रवार को दो बाइक में आमने-सामने के टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज पडरौना रेफर कर दिया। मथौली नगर पंचायत के डाॅ. भीमराव अंबेडकर नगर निवासी 20 वर्षीय बृंद्रेश और 20 वर्षीय दीनदयाल एक ही बाइक से कप्तानगंज से घर आ रहे थे। अभी वे लक्ष्मीपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार 30 वर्षीय रोहित सिंह की बाइक से आमने-सामने ठोकर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार तीन लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को मथौली सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने रोहित की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें