तमकुहीरोड। बनरहा रेगुलेटर नहर चौराहे के करीब बाइक पर सवार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। दो महिलाएं रूबी शर्मा पत्नी रविंद्र शर्मा तथा ग्राम खुशबू खातून पत्नी मनौवर निवासी परसौनी बुजुर्ग टोला कौवा पट्टी थाना तमकुहीराज घायल हो गईं। धुरिया इमिलिया निवासी बाइक सवार महेश यादव (22) भी बुरी तरह घायल हो गया। सेवरही पुलिस की मदद से घायलों को सेवरही सीएचसी लाया गया। दोनों महिलाओं को परिजन तमकुहीराज के किसी निजी अस्पताल में लेकर चले गए। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय का कहना है कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।