बाइक व साइकिल की टक्कर में तीन घायल
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के मलुकही गांव के ईंट भट्ठा के सामने सोमवार की देर शाम बाइक और साइकिल की टक्कर हो गयी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की स्थित नाजुक देख परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। कप्तानगंज-हाटा मार्ग स्थित मलुकही गांव के ईंट भट्ठे के समीप मलुकही गांव निवासी 16 वर्षीय गणेश वर्मा साइकिल से घर जा रहा था। कप्तानगंज से बाइक से ग्राम सभा लक्ष्मीपुर निवासी 25 वर्षीय इरफान और 26 वर्षीय समीम भी घर जा रहे थे। साइकिल व बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में साइकिल सवार गणेश और बाइक सवार इरफान व समीम घायल हो गए। गणेश की स्थिति गंभीर देख परिजन निजी अस्पताल में इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज ले गए हैं। इरफान और समीम का इलाज भी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।