फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आगलगी से तीन झोपड़ियां और तीन एकड़ फसल राख

Fri, 12 Apr 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोहरगड्डी गांव में लगी आग।
विज्ञापन
पडरौना। बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों पर आग लगने से तीन झोपड़ियां और तीन एकड़ फसल राख हो गईं। गांववालों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। लेखपाल ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन

तमकुही ब्लॉक के गांव मुन्नी पट्टी निवासी फखरूदीन के घर में बृहस्पतिवार की सुबह करीब 9 बजे आग लग गई। घर में कोई नहीं था। सभी ईद मना रहे थे। राहगीर ने शोर मचाया तो लोगों क़ो जानकारी हुई। लोग कुछ समझ पाते, आग ने फखरुदीन की झोपड़ी को चपेट में ले लिया। झोपड़ी और उसमें रखा करीब 45 हजार नकदी, आभूषण, कपड़े और बाइक समेत लाखों का सामान नष्ट हो गया। बाद में ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चालू कर आग पर काबू पाया। जानकारी होने पर लेखपाल शैलेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच आग से हुए नुकसान का आकलन किया और पीड़ित को शासन से मदद का आश्वासन दिया।
वहीं, पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा अमवा श्रीदुबे के बेइली बकुलहर में दोपहर करीब पौने दो बजे चित्रसेन द्विवेदी की गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामसभा अमवा, बेइली, धनहा तथा लक्ष्मीपुर के लोग भारी संख्या में जुट गए। आग से चित्रसेन द्विवेदी, महेंद्र गोंड व बेइली निवासी वीर बहादुर समेत तीन किसानों की लगभग दो एकड़ गेहूं की फसल जल गई। किसान चित्रसेन द्विवेदी का कहना है कि किसी ने जान बूझकर उनकी फसल में आग लगाई है। सूचना मिलने पर चौराखास थाने के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और लोगों से आग के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसी तरह तमकुहीरोड क्षेत्र के मिश्रौली गांव में बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में मजिस्टर यादव व प्रभु यादव की दो झोपड़ियां और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आगलगी की जानकारी होने पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. संजय सिंह ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। मौके पर जुटे लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। तभी फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा कई झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं होतीं। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता व लेखपाल शैलेन्द्र पांडेय ने आगलगी में हुई क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी।
इसी तरह रामकोला क्षेत्र के चंद्रपुर बरवा छावनी गांव के समीप कुछ युवक अपने खेत में गन्ने की पत्ती जला रहे थे। तभी निकली चिनगारी से रमेश गुप्ता, रामजतन गुप्ता पुत्र खदेरू व राजेश पुत्र सत्यनारायण के गन्ने के खेत में आग पकड़ लिया, जिससे तीनों किसानों की करीब एक एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। अगल-बगल के गांव के लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
0
चूल्हे की चिन्गारी से लगी आग

फोटो है।



खड्डा। भोजन पकाते समय बृहस्पतिवार की शाम चूल्हे की चिन्गारी से एक झोपड़ी में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड पुलिस मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया।

खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी के बंधू छपरा टोला स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास कुछ लोग झोपड़ी का घर बनाकर रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम एक घर में खाना बनाते समय चूल्हें से निकली चिन्गारी से फूस के टाट में आग पकड़ लिया। अभी परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले आग ने बिकराल रूप धारण कर जयप्रकाश, जवाहिर, ओमप्रकाश, जत्तन, नरसिंह की झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड पुलिस गांव के लोगों के सहयोगससे किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन इन झोपड़ी में रखा राशन, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें