फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आधी रात लगी आग से तीन घर जले

Tue, 14 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। विशुनपुरा के कुट्टी टोला में सोमवार की आधी रात को अज्ञात कारण से एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दो और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से कुल तीन लोगों के घर जल गए। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुरा के कुट्टी टोला निवासी सीताराम कुशवाहा के घर में सोमवार आधी रात को अज्ञात कारण से आग लग गई। उस समय परिवार वाले सो रहे थे। अचानक आवाज सुनकर जगे तो लपट देखकर भौचक्का रह गए। परिवार वाले किसी तरह निकलकर बाहर भागे। इस दौरान आग की चपेट में बिरझन कुशवाहा व वग्गा कुशवाहा के घर भी आ गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक तीनों के घर व उसमें रखा सारा सामान और एक बाइक जल गई। समाजसेवी हामिद अंसारी ने गृहस्थी का सामान उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें