मंसाछापर। विशुनपुरा बीआरसी सभागार में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। इसमें कुल 50 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बीआरसी सभागार में स्पेशल प्रोजेक्ट ऑफ इक्विटी के तहत हुई प्रशिक्षण में शिक्षकों को पावर एंजिल के सशक्तीकरण एवं नेतृत्व क्षमता संवर्धन, मीना मंच नारी सशक्तिकरण, जेंडर स्टीरियो, जेंडर इक्वलिटी आदि की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रमोद कुमार यादव, अवधेश कुमार, डॉ. संजय मिश्रा, जाकिर अंसारी, सोहन राम, नीरज त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद