स्काउट गाइड शिविर के समापन के दौरान निरीक्षण करती बीईओ जया राय व अन्य।संवाद
हाटा। शनिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय नाउमुंडा कंपोजिट में स्काउट गाइड शिविर का समापन हुआ। इसमें छात्रों को जागरूक किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नाउमुंडा कंपोजिट, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुकरौली प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय पासी टोला रामपुर सोहरौना के 128 स्काउट गाइड शिविर में छात्रों ने प्रथम सोपान एवं द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण एवं परीक्षण तीन दिवसीय शिविर 24 से 26 अक्टूबर तक संपन्न हुआ। इसमें बच्चों को प्रतिज्ञा, नियम, प्रार्थना, प्रार्थना झंडा गीत, सड़क एवं यातायात सुरक्षा नियम, बीपी-6, योगा, प्राथमिक सहायता, गांठ बंधन, टीम वर्क, टेंट निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मीनार बनाना, ध्वज शिष्टाचार, सिखाया गया। प्रशिक्षक के रूप में डॉ राजेश कुमार गुप्ता, अश्विनी कुमार गुप्ता, गाइड कैप्टन डॉ रश्मि जायसवाल,नजमा खातून एवं फलाक लीडर आकांक्षा ने प्रशिक्षण दिया। संवाद