फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से तीन बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट लगने से तीन बच्चे झुलसे
विज्ञापन

पडरौना/जटहा बाजार। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर खुर्द गांव में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे करंट लगने से तीन बच्चे झुलस गए। तीनों सामुदायिक शौचालय में स्नान कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
त्रिलोकपुर खुर्द चौराहे पर सामुदायिक शौचालय बना है। यहां के स्नानघर में गांव के लोग नहाते हैं। शनिवार की सुबह गांव के बिनु पुत्र होरिल (10), शोलू पुत्र टमाटर (9) और सूरज पुत्र मंजेश (13) स्नान करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दौरान पानी में बिजली का करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर तीनों बालक गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजन लोगों की मदद तीनों बालकों को जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें