तमकुहीरोड। सेवरही पुलिस ने तीन लोगों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक स्थान पर पुलिस ने दबिश दिया। वहां से चोरी की दो बाइक के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बाइक चोरों की पहचान नितेश गुप्ता (19) निवासी अजय नगर बभनौली थाना सेवरही, दीपक यादव (27) निवासी धुरिया इमिलिया थाना सेवरही और राहुल मद्धेशिया (22) निवासी बनरहा पश्चिमपट्टी थाना सेवरही के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवकों ने बताया कि शराब की तस्करी में बाइक का इस्तेमाल करते थे।