फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सेवरही पुलिस ने एक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से 4,300 रुपये और चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधि कार्रवाई करने में जुटी है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि थाने में दर्ज चोरी के मामले में वांछित अमित कुमार साहनी निवासी वृंदावन मलाही टोला थाना उचका गांव जिला गोपालगंज बिहार, विशाल मद्धेशिया निवासी शंकरपुर थाना तुर्कपट्टी और पप्पू भारती निवासी गोडईता श्रीराम थाना तमकुहीराज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4,300 रुपये और एक लोवर, एक टीशर्ट, एक जुता व कागजात बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें