फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लूट के सामान के साथ किशोर समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 02 Sep 2024 05:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज थाने की पुलिस ने रविवार को लूट के मामले का खुलासा करते हुए एक किशोर व बिहार निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के सामान भी पुलिस ने बरामद किया है। मई महीने में कस्बे के हरिहरपुर स्थित चाय की दुकान में अकेले सो रही बुजुर्ग महिला से मारपीट के बाद गहने आदि लूटकर आरोपी भाग गए थे। घटना की जानकारी होने के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। घटना के तीन महीने के बाद पुलिस ने खुलासा किया है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सेवरही नगर की रहने वाली बुजुर्ग गिरजा देवी (65) तमकुहीराज कस्बे के हरिहरपुर में चाय की दुकान चलाती हैं। 22 मई की रात दुकान बंदकर महिला अकेले सो रही थी। इसी दौरान तीन बदमाश दुकान में घुसकर अकेली सो रही महिला के साथ मारपीट की और सोने के गहने आदि लेकर मौके से भाग निकले। सुबह मामले की जानकारी के बाद इलाज के लिए महिला को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। स्थिति नाजुक देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में महिला का कई दिनों तक इलाज चला। पीड़ित महिला के पुत्र की तहरीर के आधार पर तमकुहीराज थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले के खुलासे में जुट गई। सर्विलांस व अन्य तंत्रों मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक किशोर व बिहार निवासी दो आरोपियों को लूट के सामान के साथ तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ के समीप से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसपी दक्षिणी अभिनव त्यागी ने बताया कि रविवार को तमकुहीराज पुलिस को सूचना मिली कि एक किशोर समेत तीन संदिग्ध तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ के समीप मौजूद हैं। सूचना के बाद प्रभारी इंस्पेक्टर तमकुहीराज राकेश कुमार यादव, एसआई अरशलान, लालमोहन चौहान, अमित चौधरी आदि के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर और बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी पुरब टोला ( सासामूसा ) निवासी लवकुश कुशवाहा व अर्जुन चौधरी को लूट के गहने कान का टप्स, अंगूठी, पायल, तीन जिउतिया, एक लॉकेट, एंड्राइड मोबाइल फोन आदि के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोर आरोपी के खिलाफ तरयासुजान व तमकुहीराज थाने में गंभीर धाराओं में चार मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें