मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पडरही गांव के धनहां में रविवार को जल जीवन मिशन के तरफ से पानी टंकी बनावाया जा रहा था, जिसको रोकने के लिए तहसीलदार खड्डा की मौजूदगी में एक ही परिवार के लोगों ने पथराव किया था। इस घटना में जल जीवन मिशन के ठिकेदार और ग्राम प्रधान के तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपी जयकिशुन, चंद्रदेव और रामेश्वर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।