फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मकान देने के नाम पर साढ़े तीन लाख हड़पे, तीन पर केस दर्ज

Tue, 25 Mar 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के रकबा राजा गांव में मकान देने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। दूसरी ओर रुपये लेने के बाद भी आरोपियों का मकान पर कब्जा है। रकबा राजा की प्रभावती देवी से गांव की राबड़ी देवी ने आबादी का मकान देने के लिए 3.55 लाख रुपये की मांग की और कहा कि रुपये मिलने पर मकान खाली कर दूसरे जगह चली जाऊंगी। उसकी बातों में आकर प्रभावती ने एक गवाह के सामने राबड़ी देवी व उसके पति बबुना यादव और उसके पुत्र संदीप को बुलवाकर 6 जून 2018 को स्टांप पर लिखवाया और तीन किश्तों में नकद रुपये दे दिए। इस रुपये से आरोपियों ने दूसरे जगह घर बनवा लिया और मकान भी अभी खाली नहीं कर रहे हैं। महिला ने इसकी शिकायत पटहेरवा पुलिस से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राबड़ी देवी, बबुना यादव और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया के केस दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें