फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिटाई कर युवक की जान लेने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Aug 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मारपीट में घायल की युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त लाठी, डंडा बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की 15 जुलाई को शौच करने गई थी। लौटते समय तीन युवक उसे जबरन गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। उधर से गुजर रही गांव की कुछ महिलाओं ने शोर मचाया तो युवक भाग गए थे। लड़की घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। लड़की का भाई उलहना लेकर पहुंचा। इस दौरान युवकों ने भाई की पिटाई कर दी थी। सिर पर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की रात मौत हो गई। मंगलवार को शव लेकर परिजन घर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर दाह संस्कार से इन्कार कर दिया था। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम को दाह संस्कार हुआ। पुलिस ने इस मामले में युवकों पर गैर इरादतन हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि योगेंद्र साहनी, दशरथ साहनी, निकिल साहनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शांति व्यवस्था के लिए गांव पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें