फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी और लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। देवरिया से चोरी हुए पिकअप को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उसे चुराने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास दो तमंचे, कारतूस भी बरामद हुए हैं। ये खड्डा क्षेत्र में हुई लूट में भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
खड्डा के सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कोहरगड्डी गांव के पास बुधवार की रात को मौजूद थी। तभी एक पिकअप को रोका। पुलिस को देख उसमें मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर उन्हें पकड़ा और तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे और कारतूस मिले। पूछताछ में तीनों की पहचान सनोज कुशवाहा निवासी तमकुहां बाजार थाना धनहां (बिहार), विजय प्रताप विश्वकर्मा निवासी ग्राम भैरव विशुनपुरा बुजुर्ग, टोला नोनियापट्टी थाना जटहां बाजार और अरविंद यादव उर्फ चंचल निवासी ग्राम पैकवली थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों ने बताया कि खड्डा क्षेत्र में मठिया नहर के पास बीते नौ सितंबर को रुदलापुर गांव निवासी बाइक सवार पुरुषोत्तम यादव को रोककर मोबाइल फोन लूट लिया था। विरोध करने पर मारकर हाथ तोड़ दिया था। पुलिस ने लूट सहित अन्य आरोपों में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में तीनों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। लूटा हुआ मोबाइल फोन इनके पास से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, जिस पिकअप में वे सवार थे, उसे 2021 में देवरिया जनपद से चुराया था। इस वाहन का नंबर प्लेट बदलकर बदमाश उससे वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें