फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी की बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौरा खास पुलिस ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसओ प्रमोद कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान क्षेत्र के भठही बुजुर्ग गांव के पास से तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। तीनों की पहचान विशाल तिवारी निवासी सबेया कुटी थाना कटेया, अमजद हुसैन निवासी नहर टोला एमलिया थाना कटेया जनपद गोपालगंज, बिहार और विनोद चौहान निवासी मोरबन थाना तमकुहीराज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। इनके निशानदेही पर विनोद चौहान के घर से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। ये बाइक बीते एक माह के भीतर चौरा खास थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से उठाई गई थी। उन्होंने बताया कि चोरी की बाइक कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें