पडरौना। पटहेरवा थाना के पुलिस ने वाहन चोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पटहेरवा में चेकिंग के दौरान इन अपराधियों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार के गोपालगंज के अमरेश गिरी व महेश कुमार और पटहेरवा थाना क्षेत्र के जाहिद हुसैन सामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।