फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फिर से राम मंदिर उड़ाने की मिली धमकी, आरोपी हिरासत में

Sun, 30 Jun 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार(कुशीनगर)। करीब एक माह पूर्व डायल 112 पुलिस को फोन कर राममंदिर उड़ाने की धमकी देने वाले किशोर ने शुक्रवार की रात फिर पुलिस को फोन पर मंदिर उड़ाने की धमकी दे दी। पुलिस ने शुक्रवार की रात को ही किशोर को उसके गांव से हिरासत में ले लिया। आरोपी किशोर मंदबुद्धि का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया गांव के 16 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार की रात डायल 112 पुलिस को फोन कर अयोध्या राममंदिर उड़ाने की धमकी दी। किशोर की ओर से धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमा हरकत में आ गया। साइबर सेल की मदद से मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रात में ही भारी संख्या में पुलिस किशोर के गांव पहुंच गई और उसे हिरासत में ले लिया।
इसके बाद पटहेरवा पुलिस ने माना कि आरोपी एक माह पहले 27 मई की रात को भी राम मंदिर उड़ाने की धमकी देकर पुलिस को परेशान किया था। तब पुलिस को गांव वालों ने बताया था कि आरोपी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसीलिए वह इस तरह की शरारत कर रहा है। लोगों की बातों को सुनकर व किशोर तथा उसके परिवार समेत अन्य रिश्तेदारों के बारे में सभी प्रकार की जांच पड़ताल के बाद कोई आपराधिक कनेक्शन नहीं मिलने पर पुलिस ने किशोर को छोड़ दिया था।
विज्ञापन

अब आरोपी एक माह बाद फिर से राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर पटहेरवा राकेश रोशन सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर एक माह पूर्व 27 मई को भी राम मंदिर उड़ाने की धमकी दी थी। शुक्रवार रात को भी डायल 112 पर फोन कर धमकी दी है। आरोपी हिरासत में है। उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें