नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहा स्थित मोबाइल दुकान में चोरी का 48 दिन बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। इससे दुकानदारों में नाराजगी है। दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर चेताया कि यदि समय रहते चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ तो वे अनशन करेंग। प्रदर्शन कर रहे रजनीश ओझा, अनुपम गौड़, प्रदीप जयसवाल, अब्बार अंसारी, पंकज जयसवाल, अब्बार आलम, घनश्याम, अवताब, रविशंकर, श्याआलम, दिलीप जयसवाल, रवि यादव, अमजद अंसारी आदि ने कहा कि पांच जनवरी की रात मोबाइल की दुकान में लाखों का सामान चोरी हुआ था। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसके बावजूद पुलिस अब तक इस चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। उन्होंने चेताया कि होली से पहले इस चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ, तो चार मार्च को थाना गेट पर अनशन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पुलिस टीम लगातार मामले की जांच कर रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।